केटीआर व हरीश राव ने की केसीआर से मुलाकात

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से भारास कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव तथा भारास विधायक दल के उपनेता टी. हरीश राव ने भेंट की।

सूत्रों के अनुसार, सिद्दीपेट जिले के एर्रावेल्ली स्थित केसीआर के फार्म हाउस (कृषि क्षेत्र) में हुई बैठक में बुधवार, 6 मई को वरंगल में आयोजित की जाने वाली जनसभा को लेकर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों, जनता को दी गई 6 गारंटियों व 420 वादों, धान खरीद केंद्रों पर किसानों की समस्याओं आदि के बारे में वरंगल रैतु सभा में उठाए जाने वाले अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें… आरटीसी का सरकार में तुरंत हो विलय : रामचंदर राव

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस को किस प्रकार घेरा जाए इस पर रणनीति तथा भविष्य में किए जाने वाले आंदोलनों – जिलाधीशालय घेराव, रास्ता रोको आदि के साथ ही पार्टी के संस्थागत निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा पता चला है कि तेलंगाना रक्षणा समिति (टीआरएस) की अध्यक्ष के. कविता द्वारा केसीआर व केटीआर से संबधित दिए गए बयानों पर भी इस भेंट के दौरान चर्चा की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button