गीता बाल संस्कार आवासीय शिविर का आयोजन कल से

हैदराबाद, गीता परिवार द्वारा 4 से 10 मई तक मोइनाबाद स्थित श्री स्वामी नारायण गुरुकुल में गीता बाल संस्कार आवासीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आज यहाँ हरिनारायण व्यास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर में नगरद्वय के अलावा विभिन्न प्रान्तों के बालक-बालिकाएँ भाग लेंगे। 4 मई को दोपहर 12.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में शिविर का उद्घाटन स्वामी नारायण गुरुकुल के स्वामी देव प्रसादजी करेंगे।
अवसर पर चिलकूर बालाजी मंदिर के प्रमुख रंगनाथजी बतौर मुख्य अतिथि तथा समाजसेवी अमृत कुमार जैन सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दक्षिणांचल प्रमुख हरिनारायण व्यास करेंगे। शिविर में भागवत गीता, कथा कथन, योग, प्राणायम, भजन कीर्तन, खेल कूद आदि के प्रशिक्षण दिये जाएंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



