मानवता व कर्तव्य की मिसाल बने हेड कांस्टेबल

हैदराबाद, लोकतंत्र के महापर्व में जहां एक-एक वोट की अहमियत होती है, वहीं चेन्नारावुपेट मंडल के बोजेरुवु गांव में मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल देखने को मिली। यहां पोलिंग बूथ पर तैनात हेड कांस्टेबल जयराज ने अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया।

आज सुबह पंचायत चुनाव के तहत मतदान करने के लिए गांव की एक बुजुर्ग महिला कमजोरी के कारण ठीक से चल पाने में भी असमर्थ थीं, मतदान के अपने अधिकार का उपयोग करने के लिए पोलिंग केंद्र तक पहुंचने का प्रयास कर रही थीं। उनकी परेशानी को देखकर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल जयराज तुरंत आगे आए और बिना किसी औपचारिकता के बुजुर्ग महिला को अपने कंधों पर उठाया और सुरक्षित रूप से पोलिंग केंद्र के भीतर ले जाकर मतदान करवाया। यह दृश्य वहां मौजूद मतदाताओं और ग्रामीणों को भावुक कर गया। लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए पुलिस जिंदाबाद और जयराज जिंदाबाद के नारे लगाए।

ग्रामीणों ने कहा कि आज के दौर में ऐसे पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भावनाओं और अधिकारों का भी उतना ही सम्मान करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जयराज हमेशा ड्यूटी के दौरान मदद के लिए तत्पर रहते हैं। बुजुर्ग महिला भी पुलिसकर्मी के इस सहयोग से बेहद खुश और भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि पुलिस की मदद से ही वह अपना वोट डाल सकीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button