क्रेन हादसे में पीड़ित परिवारों की मदद करेगी सरकार : डॉ. जी. विवेक

हैदराबाद, श्रम एवं खनन विभाग के मंत्री डॉ. जी. विवेक वेंकटस्वामी ने शंकरपल्ली के पास हुए क्रेन हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली।

गत सोमवार शाम हुए हादसे में पाँच प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, एनसीसी लिमिटेड की क्रेन तेज हवाओं के कारण एक शेड पर गिर गई। बारिश से बचने के लिए शेड में खड़े मजदूरों पर क्रेन गिरने से पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य को हड्डियाँ टूटने जैसी गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें… जिलाधीश ने अधिकारियों को दिया स्टॉक और बिक्री पर निगरानी रखने का आदेश

डॉ. विवेक वेंकटस्वामी ने विधायक काले यादय्या के साथ अस्पताल जाकर घायलों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घटना पर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button