साइबराबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ नगर निकाय चुनाव

हैदराबाद, साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय में नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआआयुक्त डॉ. एम. रमेश ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।आयुक्च ने सबसे पहले कुतुबुल्लापुर जोन के मेडचल थाना क्षेत्र स्थित एल्लमपेट नगरपालिका में रावेलकोल जेडपीएच स्कूल और एल्लमपेट जेडपीएच स्कूल में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इसके बाद जीनोम वैली थाना क्षेत्र के अलियाबाद नगरपालिका में लालगड़ी मलकपेट जेडपीएच स्कूल और अलियाबाद एमपीपीएस मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान, शेरिलिंगमपल्ली जोन के पटनचेरु थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रेशम और इस्नापुर नगरपालिकाओं के इंद्रेशम एमयूपी स्कूल, इस्नापुर जेडपीएच स्कूल तथा चिटकूल एमपीपी स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। 

अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान करना

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर सतर्क रहने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न आने देने के निर्देश दिए। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए डॉ. रमेश ने कहा कि मतदाताओं को बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है।

चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए थे और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई थी, जिसके परिणामस्वरूप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।अवसर पर शेरिलिंगमपल्ली डीसीपी सी.एच. श्रीनिवास, कुतुबुल्लापुर प्रभारी डीसीपी साई मनोहर, एसबी के डीसीपी सुधींद्र, अपराध के डीसीपी मुत्यम रेड्डी, महिला एवं बाल सुरक्षा विंग की डीसीपी सृजना कर्नम समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेनामपल्ली में मेट्रो का मल्टीलेवल पार्किंग भवन उद्घाटित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button