जेसीआई का ‘खेलो नम्बर जीतो बम्पर’ तंबोला कार्यक्रम

हैदराबाद, जेसीआई सिकंदराबाद पैराडाइज द्वारा सिकंदराबाद स्थित ताजमहल होटल में खेलो नम्बर जीतो बम्पर तंबोला का आयोजन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एचजीएफ शिल्पा देवता लिंगा के नेतृत्व में आयोजित महिला तंबोला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. नीलिमा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन अध्यक्ष गौतम कुमार जैन, जोन निदेशक विरिजा विदपु और समाजसेवी गोपाल बल्दवा की उपस्थिति रही।

महिलाओं को तम्बोला के अंतर्गत सोने का सिक्का, चाँदी की वस्तुएँ, दो व्यक्ति के लिए गोवा ट्रिप, रोसर्ट स्टे, लैडर्स, महिला वॉच, कांची साड़ियाँ, चाँदी के आभूषण, मोती के सेट, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ, एसेसरीज, फर्निशिंग, घरेलू साज सजावट की वस्तुओं सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर पर मिला। विजेताओं ने 4 लाख से अधिक मूल्य के पुरस्कार हासिल किये। कार्यक्रम से प्राप्त राशि को कैंसर पीड़ितों, दृष्टिबाधित एवं ऑटिज्म से ग्रस्त की सहायता के लिए दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें… श्री माहेश्वरी समाज अत्तापुर ने किया वसंतोत्सव का आयोजन

प्रतिभागियों ने रोमांचक तंबोला खेला के साथ मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में 300 से अधिक लोग उपस्थित थे। जेसीआई ने आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और टीम का आभार जताया। अवसर पर अध्यक्ष शिल्पा लिंगा, सचिव माहेश्वरी रेड्डी, कोषाध्यक्ष जसबीर कौर खेरा व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button