श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ में चातुर्मास प्रवेश 15 जुलाई को

हैदराबाद, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ, गोशामहल के पदाधिकारियों ने अकोला, महाराष्ट्र स्थित अंतरिक्ष पारसनाथ तीर्थ में विराजित आचार्य भगवंत श्री तीर्थभद्र सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा के दर्शन-वंदन कर चातुर्मास प्रवेश मुहूर्त प्रदान करने का आग्रह किया। पूज्यश्री ने आगामी 15 जुलाई को शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ में चातुर्मास प्रवेश का मुहूर्त दिया।

यहाँ जसराज देवड़ा धोका द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्ताशय की जानकारी दी गयी। अवसर पर संघ के अध्यक्ष चम्पालाल भंडारी, मंत्री फतेहराज श्रीश्रीमाल, ट्रस्टी अशोक वजावत, पोपटलाल टापराणी, पारसमल ढेलड़िया, मोहनलाल बागरेचा, बाबूलाल सालेचा तथा श्री संघ के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने पूज्य आचार्यश्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… मिलावटी खाद्य पर सख्त नियमों को लेकर व्यापारियों को दी गई जानकारी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button