टीसीएस मामले पर बजरंग दल का देशव्यापी प्रदर्शन आह्वान

नयी दिल्ली, बजरंग दल ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक कार्यालय में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं के खिलाफ बुधवार को 16 और 17 अप्रैल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। कार्यालय की आठ महिला कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।

विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन की संभावना

महाराष्ट्र पुलिस ने इन आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। वहीं, टीसीएस ने रविवार को कहा कि वह किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या जबरदस्ती के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति अपनाती है। कंपनी ने पुष्टि की है कि मामले में कथित तौर पर शामिल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन करेंगे और हिंदू समुदाय के लोगों को इसमें शामिल करेंगे। (भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button