सीएमसी आयुक्त ने दिए शेरीलिंगमपल्ली ज़ोन में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त सृजना ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शेरीलिंगमपल्ली ज़ोन में जारी विभिन्न विकास कार्यों में तेज़ी लाई जाए और निर्धारित समयावधि में उन कार्यों को पूरा किया जाए। सीएमसी आयुक्त ने आज विभिन्न विकास कार्यों और जन समस्याओं के समाधान पर ज़ोनल कार्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करें।

विशेषकर वर्तमान में जारी कार्यों में तेजी लाते हुए 2 जून तक कम से कम 190 कार्य पूरे करने का लक्ष्य पूरा करें। बैठक में ज़ोन की सभी सड़कों का नवीनीकरण करने तथा सड़कों पर हुए अतिक्रमण तुरंत हटाने के निर्देश दिये गये। आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए अप्रैल के अंत तक पूरे ज़ोन में नालों की सफाई पूरी करने का निर्देश दिया गया। आयुक्त ने कहा कि स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों पर असिस्टेंट इंजीनियर तुरंत प्रतिक्रिया दें और जनता की शिकायतों का नियमित समाधान करें।

खेल मैदान, पार्क और कम्युनिटी हॉल जैसी सरकारी संपत्तियों का पूरा विवरण एकत्र कर खाली जगहों पर 10 दिनों के भीतर बाउंड्री स्थापित की जाए। तालाबों में जलकुंभी हटाने का कार्य मई के अंत तक पूरा करने तथा मच्छर नियंत्रण के लिए हर 10 दिन में फॉगिंग/स्प्रे का शेड्यूल बनाने के निर्देश दिये गये। आयुक्त ने जंक्शन विकास एवं सौंदर्यीकरण के भी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें… मछली कमान के पुनरुद्धार पर खर्च होंगे 3.64 करोड़ : जूपल्ली कृष्णा राव

जीडिमेट्ला में फुटपाथ अतिक्रमणों के खिलाफ विशेष अभियान

नगर निगम की टीमों ने रोडा मिस्त्रा नगर क्षेत्र में जीडिमेट्ला यातायात पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान चलाते हुए फुटपाथों पर स्थापित अस्थायी दुकानों, साइनबोर्ड और अन्य अतिक्रमणों को हटाया। सीएमसी की उपायुक्त श्रीपदा रमेश्वर, एसीपी सुमित्रा तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और बाधामुक्त फुटपाथ सुनिश्चित करना है। सीएमसी आयुक्त ने नागरिकों से अनुरोध किया कि अतिक्रमण से बचें और सुरक्षित सड़कों व पैदल मार्गों के लिए प्रशासन का सहयोग करे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button