आईपीएल की तर्ज पर एचसीए टीजी-20

Ad

हैदराबद, हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) ने आगामी जून में आईपीएल की तर्ज पर तेलंगाना टीजी-20 लीग के लिए फ्रेंचाइजियों को न्यौता दिया है। टीजी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन वी. आगम राव के अनुसार, फ्रेंचाइजी टीमों की प्रक्रिया आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष में 8 फ्रेंचाइजी टीमें होंगी, जो तेलंगाना के विभिन्न ज़िलों के नाम से खेलेगी, जिसमें हैदराबाद, करीमनगर, आदिलाबाद, खम्मम, महूबबनगर, मेदक, नलगोंडा, निजामाबाद, रंगारेड्डी एवं वरंगल ज़िलों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं, लेकिन इन 10 नामों में से सिर्फ 8 टीमें होंगी।

आगम राव ने कहा कि पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए मुहरबंद निविदाएँ आमंत्रित की जाएँगी। चयनित निविदाओं के तहत 5 साल के लिए फ्रेंचाइजी मंजूर की जाएगी। पाँच साल पूर्ण होने के बाद प्रत्येक तीसरे वर्ष के दौरान फ्रेंचाइजी का नवीनीकरण किया जाएगा। निविदाएँ न्यूनतम तीन करोड़ रुपये से प्रारंभ की जाएँगी। फ्रेंचाइजी हासिल करने के लिए भाग लेने वाली कंपनियों को सालाना कम से कम 100 करोड़ रुपये का व्यापार दिखाना होगा।

फ्रेंचाइजी चयन में पारदर्शिता और सख्त नियमों पर जोर

भाग लेने वाली कंपनी के खिलाफ किसी प्रकार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड, कर अदा करने के मामले में कोई मामला दर्ज नहीं रहना चाहिए। एचसीए से जुड़े लोग इसके लिए अयोग्य रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 32 मैच होंगे, जो 21 दिन में खेले जाएँगे। फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है। 30 अप्रैल को प्राप्त निविदाओं की छंटाई की जाएगी। इसके बाद 1 मई को चयनित निविदाओं की सूची जारी की जाएगी।

Ad

यह भी पढ़े : चोटिल डेविड पेन की जगह गेराल्ड कोएत्जी सनराइजर्स हैदराबाद टीम में

पूछे जाने पर आगम राव ने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार से बचने के लिए प्राप्त निविदाएँ भरोसेमंद अधिकारी के पास सुरक्षित रखी जाएँगी। 8 से अधिक निविदाएँ प्राप्त होने पर सभी सील बंद निविदाओं को आवेदन करने वालों के सामने खोलकर चयनित फ्रेंचाइजीस की घोषणा की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरी प्रक्रिया में हर कदम पर पारदर्शिता बरती जाएगी। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button