चोटिल डेविड पेन की जगह गेराल्ड कोएत्जी सनराइजर्स हैदराबाद टीम में

Ad

हैदराबाद, इंडियन प्रीमियर लीग के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज डेविड पेन चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम ने तुरंत कदम उठाते हुए उनकी जगह एक नए विदेशी गेंदबाज को शामिल कर लिया है, जिससे गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिल सके।

सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल डेविड पेन की जगह गेराल्ड कोएत्जी को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों के लिये टीम में शामिल किया है । इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज पेन ने सनराइजर्स के लिये इस सत्र में दो मैच खेलकर दो विकेट लिये हैं । वह एड़ी की चोट के कारण बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे ।

Ad

यह भी पढ़े : सनराइजर्स-सीएसके की टक्कर, अंक तालिका पर नजर

आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका के दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज कोएत्जी को विकल्प के रूप में शामिल किया गया है और वह दो करोड़ रूपये में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ेंगे ।’’ कोएत्जी ने दक्षिण अफ्रीका के लिये चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं । (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button