रणवीर मित्रू बने तेलंगाना अमैच्यूर गोल्फ चैंपियन

हैदराबाद, दिल्ली के गोल्फ खिलाड़ी रणवीर मित्रू ने साथी खिलाड़ियों को चकमा देते हुए लाजवाब प्रदर्शन कर 7 अंडर 63 स्कोर के साथ आईजीयू तेलंगाना अमैच्यूर गोल्फ चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
यहाँ हैदराबाद गोल्फ क्लब में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन 17 वर्षीय दिल्ली के रणवीर मित्रू ने कुल 13 अंडर 267 स्कोर के साथ गुलफाम हुसैन को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। रणवीर ने कुल 66, 69, 69, 63 (267) स्कोर के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गुलफाम हुसैन ने 270, अंशुल मिश्रा ने 271, दीपक यादव ने 271, सौरव परुति ने 277, सुनील ने 278, शशांक सचिन ने 279, अरकिन पाटिल ने 279 तथा कृष चावला ने 279 स्कोर बनाए।
यह भी पढ़ें… डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर्नामेंट : शुभंकर शर्मा की लय बरकरार
विजेता खिलाड़ी रणवीर ने कहा कि यह जीत मेरे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आगामी टूर्नामेंटों में इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ूँगा। पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर थे। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






