हैदराबाद : वृद्धाओं को निशाना बनाने वाला चेन स्नैचर अरेस्ट

Ad

हैदराबाद, मियाँपुर पुलिस ने वृद्ध महिलाओं की रेकी करते हुए चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मियाँपुर के पुलिस इंस्पेक्टर पी. शिव प्रसाद ने बताया कि चेन स्नैचिंग के मामले में मूल रूप से श्रीकाकुलम तथा बोराबंडा में रहने वाले कैब चालक के. गोविंद राव (28) को गिरफ्तार किया गया। उसने गत 12 अप्रैल को सुबह करीब 6.30 बजे हुडा पार्क में मॉर्निंग वॉक से लौट रही 65 वर्षीय महिला जी. सत्यवाणी के गले चेन खींच ली और तेजी से फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के तहत आरोपी की पहचान कर उसे आज सुबह मियाँपुर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।

Ad

यह भी पढे़: हैदराबाद : चेन स्नैचर को पकड़ने वाले पूर्व सैनिक का सम्मान

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गोविंद राव ने आसानी से पैसा कमाने और अपने गैर-जरूरी शौकों को पूरा करने के लिए चेन स्नेचिंग करने का खुलासा किया। वह इससे पहले अमीनपुर में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके पास से दो रोल गोल्ड चेनें बरामद हुईं। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button