अमीरपेट में बिग सी-वीवो प्रीमियम एक्सपीरियंस जोन लांच
हैदराबाद, भारत का पहला बिग सी-वीवो प्रीमियम एक्सपीरियंस जोन हैदराबाद के अमीरपेट में लांच किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस विशेष स्टोर को ग्राहकों को वीवो स्मार्टफोन के साथ अनूठा और अद्भुत अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ग्राहक अत्याधुनिक डिजाइन, शक्तिशाली प्रदर्शन और शानदार कैमरा क्षमताओं वाले वीवो के नवीनतम स्मार्टफोन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बिग सी अमीरपेट में वीवो प्रीमियम एक्सपीरियंस जोन पूरी तरह से नया खरीददारी अनुभव प्रदान करेगा। अत्याधुनिक नवाचार, स्टाइलिश डिजाइन और मजबूत प्रदर्शन के साथ वीवो और बिग सी मिलकर ग्राहकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेंगे। अवसर पर बिग सी ने कई आकर्षक प्रस्तावों की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहक 10,000 तक इंस्टेंट कैशबैक और सुनिश्चित उपहार प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : बंधुआ मजदूरी व मानव तस्करी के खिलाफ हो विभागों में समन्वय : सीताक्का
इसके अलावा एयर कंडीशनर पर 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 1,999 से शुरू होने वाली आसान ईएमआई के विकल्प भी उपलब्ध हैं। अवसर पर बिग सी के कार्यकारी निदेशक वाई. स्वप्ना कुमार, वीवो के प्रतिनिधियों आतिश भार्गव (महाप्रबंधक, आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना), अश्विनी भास्कर (मुख्य बिक्री अधिकारी, वीवो इंडिया) और रूपेश शर्मा (मुख्य खुदरा अधिकारी, वीवो इंडिया) की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






