बंगाल चुनाव में सक्रिय हुए भजनलाल शर्मा
मारवाड़ी समाज के लोगों से की मुलाकात
जयपुर, पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सक्रिय हो गए हैं। सिलीगुड़ी की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब के बीच उन्होंने ममता सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के समर्थन में आयोजित इस भव्य रोड शो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इसे भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जिसने बंगाल की राजनीति में नया संदेश देने का काम किया है।
सुबह दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद वे सीधे सिलीगुड़ी पहुंचे, जहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही उनका काफिला शहर की सड़कों पर निकला, पूरे इलाके में फूलों की बारिश और नारों की गूंज सुनाई देने लगी।
यह भी पढ़े : ठाणे में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक दंपति की मौत
जय श्रीराम के उद्घोष के बीच मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। रोड शो के दौरान और बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी की भीड़ इस बात का संकेत है कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है। उनके मुताबिक, जनता अब तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और सरकार बदलने का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा बड़े बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। (एजेंसियाँ)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






