शेरीलिंगमपल्ली में अहिंसा स्तंभ के लिए भूमि पूजन
हैदराबाद, शेरीलिंगमपल्ली के वैशाली नगर चौराहे पर अहिंसा स्तंभ निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। अक्षय तृतीया पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के राज्य धर्माचार्य प्रमुख पागुडाकुला बालास्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि अहिंसा का मार्ग ही समाज में स्थायी शांति स्थापित कर सकता है।
जैन धर्म के सिद्धांत पूरी मानवता को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से हिंसा का त्याग कर अहिंसा को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वर्तमान समय में विश्व अशांति और हिंसा से जूझ रहा है। ऐसे में जैन दर्शन के सिद्धांत सुख-शांति का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि अहिंसा स्तंभ समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का कार्य करेगा।
यह भी पढ़ें… मिधानि में वरिष्ठ प्रबंधकों के लिए हिन्दी कार्यशाला का आयोजन
आयोजकों ने बताया कि दक्षिण भारत में पहली बार अहिंसा स्तंभ स्थापित किया जा रहा है। लगभग 20 फीट ऊँचे इस स्तंभ को राजस्थान से लाए गए विशेष संगमरमर से तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय जैन महिला परिषद की अध्यक्ष शिल्पा जैन के नेतृत्व में किया गया। अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






