समय पर न्याय के लिए महिलाओं का कानून पर भरोसा जरूरी : एनसीडब्ल्यू

Ad

ठाणे, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया राहटकर ने महिलाओं का कानूनी और प्रशासनिक व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समय पर न्याय दिलाने के लिए यह विश्वास बेहद जरूरी है। उन्होंने मंगलवार को नवी मुंबई के बेलापुर में आयोजित महिला जनसुनवाई को संबोधित करते हुए कहा कि ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ जैसी पहल इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

राहटकर ने कहा कि संस्थाओं पर महिलाओं का विश्वास बढ़ने से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी और न्याय मिलने में देरी कम होगी। राहटकर ने कहा, ‘‘महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जरूरी है कि ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ पहल के तहत कानून और प्रशासन पर उनका भरोसा बढ़ाया जाए। ऐसी पहलें महिलाओं को न्याय दिलाने में बहुत मददगार साबित होंगी।’’

महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय पर एनसीडब्ल्यू का जोर

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने चिंता जतायी कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में महाराष्ट्र अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने इसे रोकने के लिए मजबूत निवारक कदम उठाने की जरूरत बतायी। राहटकर ने सुझाव दिया कि हर जिले में पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक सप्ताह में एक दिन महिलाओं की शिकायतें सीधे सुनने के लिए तय करें, ताकि उनका त्वरित समाधान हो सके।

Ad

राहटकर ने संरक्षण अधिकारियों, स्थानीय समितियों, वन स्टॉप सेंटर और पुलिस विभाग के बीच समन्वित कार्यप्रणाली तथा जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की नियमित संयुक्त समीक्षा बैठकों पर भी जोर दिया। राहटकर ने महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता और परामर्श सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : दिल्ली : 15,000 रु का इनामी वांछित अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मंगलवार को ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ पहल के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में 28 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए आठ दिन के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राहटकर ने विश्वास जताया कि अधिकांश शिकायतों का सकारात्मक समाधान होगा। उन्होंने पारिवारिक विवादों के समाधान में काउंसलिंग और मध्यस्थता के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि घरेलू हिंसा के कई मामलों का समाधान परामर्शदाताओं और संरक्षण अधिकारियों की मदद से किया जा रहा है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button