हैदराबाद : 10 लाख की डिफेंस शराब जब्त
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की एन्फोर्समेंट टीम ने नगर में अवैध रूप से डिफेंस कैंटीन की प्रीमियम शराब बेचने के बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए लगभग 10 लाख मूल्य की शराब जब्त की। इस मामले में मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी डी. सुरेश रेड्डी (48) एक रिटायर्ड आर्मी कर्मचारी है। वह बेंगलुरु और हरियाणा स्थित डिफेंस कैंटीनों से प्रीमियम शराब लाकर हैदराबाद में ऊंचे दामों पर अमीर लोगों को बेच रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एनफोर्समेंट इंस्पेक्टर सुभाष चंदर के नेतृत्व में टीम ने हस्तिनापुर क्षेत्र में छापा मार कर एक मकान से 361 प्रीमियम शराब की बोतलें बरामद कीं।
यह भी पढ़ें… ऑपरेशन सेफ स्कूल के तहत 1.1 करोड़ रुपये के तम्बाकू उत्पाद जब्त
बताया गया है कि जब्त शराब की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये है। छापेमारी के दौरान आरोपी सुरेश रेड्डी पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उप्पल की आबकारी पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






