आईएएस समिति का स्वागत, हड़ताल से दूर रहेगा सुपरवाइजर असोसिएशन

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) सुपरवाइजर असोसिएशन ने सरकार द्वारा जारी जीओ-66 के तहत गठित आईएएस अधिकारियों की समिति का स्वागत किया। एसोसिएशन ने इस पहल को आरटीसी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम भी बताया।

कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए सरकार के साथ सहयोग करेगा

जारी प्रेस विज्ञप्ति में असोसिएशन के महासचिव के. वासुदेव राव ने बताया कि सरकार आरटीसी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपना रही है और जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है। उन्होंने इस पहल के लिए राज्य सरकार और टीजीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक वाई. नागी रेड्डी का भी आभार जताया। असोसिएशन ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में वह हड़ताल में भाग नहीं लेगा और कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए सरकार के साथ सहयोग करेगा।

Ad

यह भी पढ़ेहैदराबाद: टीजीएसआरटीसी हड़ताल के बीच हैदराबाद मेट्रो ने बढ़ाई सेवाएं

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button