संजय कुमार अग्रवाल ने ग्रहण किया मैनेज के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

Ad

हैदराबाद, भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव (विस्तार) संजय कुमार अग्रवाल, आईएएस ने राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज), राजेंद्रनगर, हैदराबाद के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। संजय कुमार अग्रवाल 2002 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें विभिन्न मंत्रालयों में कार्य करने का व्यापक प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने मैनेज का दौरा किया और वहाँ चल रही सभी गतिविधियों तथा संस्थागत पहलों की समीक्षा की।

इस दौरान मैनेज के संकाय सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए कृषि विस्तार को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रमुख कार्यक्रमों, प्रशासनिक पहलुओं और रणनीतियों पर उन्होंने विस्तृत चर्चा की। संजय अग्रवाल ने संस्थान द्वारा शुरू की गई विभिन्न क्षमता-निर्माण पहलों की प्रगति की समीक्षा की और जलवायु-अनुकूल कृषि, डिजिटल कृषि, कृषि-उद्यमिता , विपणन, किसान संगठनों तथा मूल्य श्रृंखला विकास जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण सामग्री के निरंतर उन्नयन की आवश्यकता पर बल दिया।

Ad

यह भी पढ़ें… दि प्रीमिया अकादमी ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में दर्ज की 100% सफलता

संजय अग्रवाल ने ज़मीनी स्तर पर ठोस प्रभाव सुनिश्चित करने हेतु परिणाम-उन्मुख विस्तार प्रणालियों, व्यापक पहुँच (आउटरीच) तथा राज्य विभागों के साथ सशक्त समन्वय (कन्वर्जेंस) के महत्व पर भी ज़ोर दिया। इसके अतिरिक्त 20-24 अप्रैल, 2026 के दौरान मैनेज में आयोजित किए जा रहे फसल कटाई उपरांत प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, आपूर्ति श्रृंखला और कृषि उत्पादों के विपणन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों के साथ उन्होंने संवाद भी किया। उनके इस दौरे ने क्षमता निर्माण, नवाचार और प्रभावी ज्ञान प्रसार के माध्यम से कृषि विस्तार प्रणालियों को सुदृढ़ करने, कुशल वितरण प्रणालियों को विकसित करने और अंततः किसानों की बेहतर आजीविका और कल्याण में योगदान देने के प्रति मैनेज की प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button