हैदराबाद : मेट्रिमोनियल की आड़ में 1.35 करोड़ की ठगी

हैदराबाद, ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले साइबर ठगों ने मेट्रिमोनियल वेबसाइट की आड़ में एक महिला सॉफ्टवेयर कर्मी को अपनी जाल में फँसाकर उसके पास से 1.35 करोड़ रुपये लूट लिए। साइबर अपराध पुलिस के अनुसार, साइबर ठगों ने मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर पीड़ित व शिकायतकर्ता महिला का विवाह प्रस्ताव देखकर उसे अपने जाल में फँसाया।
साइबर ठग ने अपने आपको नागेन्द्र बाबू बताते हुए पीड़िता से संपर्क किया और उसके साथ विवाह करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह सोशल मीडिया व्हॉट्सऐप पर चैटिंग करने के दौरान साइबर ठग ने अपनी कुछ समस्या बताते हुए पीड़िता से पहले 2 लाख रुपये माँगे और पीड़िता द्वारा ऑनलाइन स्तर पर पैसे स्थानांतरित करने के बाद साइबर ठग ने उसे अपने आपको बढ़ा-चढ़ाकर बताया और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फँसाकर उसके पास से 1.35 करोड़ रुपये विभिन्न किश्तों में ऐंठ लिए।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : महिला यात्री के पास से सोने के आभूषण चुराने वाला गिरफ़्तार
बाद में पता चला कि साइबर ठग पहले से विवाहित है और उसके तीन बच्चे है। इस बात की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने इस घटना की साइबर अपराध पुलिस में शिकायत कर दी। जाँच-पड़ताल के दौरान पता चला कि साइबर ठग ने इसी प्रकार विवाह का झाँसा देकर 14 युवतियों के साथ ठगी की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस दलों का गठन किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





