हैदराबाद : महिला यात्री के पास से सोने के आभूषण चुराने वाला गिरफ़्तार

Ad

हैदराबाद, अफजलगंज पुलिस ने निजी बस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के लगेज से 20 तोला सोने के आभूषण चुराने वाले चोर अन्नारेड्डी वेंकट शिवा रेड्डी उर्फ शिवा(35) को गिरफ़्तार कर लिया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोलकोंडा ज़ोन के पुलिस उपायुक्त जी. चंद्रमोहन ने बताया कि शिकायतकर्ता गैलेक्सी अपार्टमेंट, कोंडापुर निवासी डॉ. डी.एस. कीर्तना(36) गत 12 अप्रैल की रात को श्रीकंठम सर्कल अनंतपुर से मीना ट्रैवेल्स की स्लीपर बस में हैदराबाद जाने के लिए सवार हुई। नॉन स्टॉप बस देर रात केवल दोन के पास ही रुकी। 13 अप्रैल की सुबह 6 बजे वह एमजीबीएस हैदराबाद पहुँची।

बस से उतरते समय उसने देखा कि उसके लगेज से 20 तोला सोने के आभूषण नदारद हैं। उसने तुरन्त अफजलगंज पुलिस थाने जाकर इस घटना की शिकायत की। अफजलगंज इंस्पेक्टर एम. मोहन राव के नेतृत्व में गुप्तचर इंस्पेक्टर बी. रवि किरण ने मामला दर्ज़ कर छानबीन करने के बाद आरोपी बुधवारपेटा, कर्नूल निवासी पेशे से निजीकर्मी अन्ना रेड्डी वेंकट शिवा रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से शिकायतकर्ता के चुराए गए 20 तोला सोने के आभूषण ज़ब्त किए गए।

Ad

यह भी पढ़ें… सड़क हादसे में बालक की मौत तीन अन्य घायल

जाँच करने पर पता चला कि आरोपी मोर सुपर मार्केट में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। आरोपी को शराब पीने के अलावा ऑनलाइन बेट्टिंग की लत थी। आय से उसके शौक पूरे नहीं हो रहे थे। इस कारण उसने चोरी का रास्ता अपना लिया।अनंतपुर से हैदराबाद जाने वाली निजी बसों में घूम-फिरकर वह यात्रियों के लगेज से सोने के आभूषण, नकदी आदि चुरा लेता था। उसके खिलाफ अनंतपुर वन टाउन पुलिस, कर्नूल थ्री टाउन पुलिस, विजयवाड़ा पुलिस, कड़पा पुलिस और प्रोद्दूटूर पुलिस थाने में चोरी के 7 मामले दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button