स्वास्थ्य मंत्री ने लांच किया ग्लोबल ग्रेस कैंसर रन का पोस्टर

Ad

हैदराबाद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजानरसिम्हा ने आज 9वें ग्लोबल ग्रेस कैंसर रन का पोस्टर जारी किया। आगामी 11 अत्तूबर को गच्ची बावली स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस जागरूकतापरक कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक पहचान पर बल देते हुए कैंसर अनुसंधान और जाँच के लिए फंड जुटाना है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ग्रेस फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि इस दौड़ में प्रतिभागिता करना कैंसर के खिलाफ हमारे सामूहिक संघर्ष में सामुदायिक भागीदारी और समर्थन के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि ग्रेस कैंसर रन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि जागरूकता, शिक्षा और शुरुआती पहचान के माध्यम से जीवन बचाने के लिए समर्पित आंदोलन है।

यह भी पढ़ें… संपर्क सड़कों के लिए 148 करोड़ मंजूर : भट्टी विक्रमार्का

कैंसर मुक्त समाज के लिए वैश्विक स्तर पर पहल का लक्ष्य

हमारा लक्ष्य कैंसर मुक्त समाज की स्थापना में सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष गच्ची बावली स्टेडियम में आयोजित इस दौड़ में लगभग 35 हजार तथा वैश्विक स्तर पर तीन लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था। इस वर्ष इसे लगभग 130 देशों में आयोजित किया जाएगा।

दामोदर राजानरसिम्हा ने ग्रेस फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए तेलंगाना सरकार द्वारा कैंसर की रोकथाम और जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर कैंसर क्रीनिंग कार्यक्रम चला रही है। सभी जिला अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर व कीमोथेरेपी सेवाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही पीड़ितों की सहायता के लिए एमएनजे कैंसर अस्पताल तथा निम्स आदि में अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी सेवाएँ दी जा रही हैं। अवसर पर ग्रेस फाउंडेशन के सीईओ डॉ. चिन्नाबाबू सुंकावल्ली, डॉ. साई कुमार रेड्डी सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button