शंकर के परिवार को मिले 2 करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी : कविता
हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व विधान परिषद सदस्य के. कविता ने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) के नरसमपेट बस डिपो के बस ड्राइवर शंकर गौड़ की आत्मदाह के बाद हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही इसे मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार द्वारा की गई हत्या करार दिया।
कविता ने शंकर गौड़ की आत्मा की शांति व परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने सरकार से मृतक शंकर गौड़ के परिजनों को 2 करोड़ रुपये मुआवजा तथा परिवार में से एक को सरकारी नौकरी देने की माँग की। उन्होंने कहा कि कंचनबाग स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती शंकर गौड़ की हालत का गत गुरुवार की रात को जब वह जायजा लेने गईं, तो पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
यह भी पढ़ें… हर योग्य जर्नलिस्ट को मिलेगा एक्रेडिटेशन कार्ड : के. श्रीनिवास रेड्डी
बाद में डॉक्टरों द्वारा शंकर गौड़ के 80 प्रतिशत जलने के कारण वेंटिलेटर पर चिकित्सा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गयी। शुक्रवार सुबह शंकर गौड़ की मौत की खबर मिली। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरटीसी के निजीकरण के षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि आरटीसी का सरकार में विलय किए जाने का वादा जो किया गया था, उसे तुरंत निभाया जाए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





