युवाओं की खेल भावना बनेगी विकसित भारत का आधार : राज्यपाल

Ad

हैदराबाद, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने महबूबनगर के जिला स्टेडियम में आयोजित प्रधानमंत्री संसद खेल महोत्सव-2026 पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की सर्वोपरि भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल भावना भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। युवाओं की खेल भावना विकसित भारत का आधार बनेगी।

राज्यपाल खेल महोत्सव में विजेताओं को सम्मानित करते हुए

सांसद डी.के. अरुणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि युवाओं में टीम भावना, धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे व्यक्तित्व के महत्वपूर्ण गुणों का संचार करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं का यही उत्साह और अटूट संकल्प राष्ट्रीय विकास के लिए मजबूत नींव तैयार करेगा।

राज्यपाल ने कहा कि संसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को साझा मंच प्रदान कर समावेशी विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख किया, जो जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने गाँव के बच्चों को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

योग और खेल से संतुलित व्यक्तित्व का विकास

राज्यपाल ने कहा कि योग और मार्शल आर्ट जैसी पारंपरिक प्रथाएँ शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को बढ़ाती हैं, जिससे उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत खेलों को मुख्यधारा की शिक्षा में एकीकृत करना भविष्य के चैंपियनों को तैयार करने की दिशा में कदम है। राज्यपाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और युवा खिलाड़ियों की सराहना की। साथ ही हितधारकों से एक मजबूत और एकजुट भारत के लिए प्रतिभाओं को पोषित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

राज्यपाल खेल महोत्सव में विजेताओं को सम्मानित करते हुए

डी.के. अरुणा ने कहा कि संसद खेल महोत्सव ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि खेल युवाओं को प्रेरित कर उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खेलों पर दिए गए जोर ने भारत को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिक सफलता हासिल करने में सक्षम बनाया।

यह भी पढ़ें… खडगे को ले लेना चाहिए रिटायरमेंट : रामचंदर राव

अवसर पर विधायक येन्नम श्रीनिवास रेड्डी, महापौर ममता, राज्य भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव, अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर डायना डेविड, गोंगीदी त्रिशा रेड्डी, महिला प्रीमियर लीग की क्रिकेटर त्रिशा पूजिता, जन प्रतिनिधि, खिलाड़ी, आयोजक तथा अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button