शंकर गौड़ की सरकारी हत्या : बंडी संजय

Ad

हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने वरंगल जिला, नरसमपेट बस डिपो से संबंधित बस ड्राइवर कोला शंकर गौड़ की आत्मदाह के बाद हुई मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आरटीसी कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार की लापरवाही ने जान ले ली। उन्होंने इसे सरकारी हत्या बताया।

राज्य सरकार से 32 मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से हड़ताल कर रहे तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन (टीजीएसआरटीसी) कर्मचारियों की हड़ताल को हल्के में लेने का सरकार पर आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सरकार की तरह निरंकुश रवैया अब कांग्रेस अपना रही है। उन्होंने कर्मचारियों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि आत्महत्याएँ समस्या का समाधान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ड्राइवर शंकर गौड़ की मौत के बाद सरकार ने परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें… भाजपा ने की विशाल महिला जनआक्रोश पदयात्रा

मुआवजा राशि को बताया परिवार के लिए अपर्याप्त

यह राशि किसी काम की नहीं है। परिवार का प्रमुख ही चला गया है। उन्होंने सरकार से दिवंगत शंकर गौड़ के परिजनों को हर प्रकार से सहारा देने की मांग की। बंडी संजय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र के पेज नंबर 28 में खुद आरटीसी का सरकार में विलय करने तथा आरटीसी कर्मचारियों के बकाया दो पीआरसी अदा करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल कर ढाई साल बीतने के बावजूद वादा पूरा नहीं किया।

वही वादा पूरा करने की सरकार से मांग करते हुए आरटीसी कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन सरकार डरा-धमकाकर आंदोलन को दबाने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना आंदोलन के समय सकल जनुला सम्मे (सार्वजनिक हड़ताल) में आरटीसी कर्मचारियों की भूमिका अहम रही है। हनमकोंडा से सीधे केंद्रीय मंत्री बंडी संजय नरसमपेट पहुँचे और दिवंगत शंकर गौड़ के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सरकार से आरटीसी कर्मचारियों की मांगें मानने की मांग की, वहीं कर्मचारी संघों से कहा कि वे सरकार के दबाव में न झुकें। सरकार पर दबाव बनाकर अपनी मांगें मनवाने का यही सही समय है, वरना कर्मचारी नुकसान में रहेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button