रहेजा डेवलपर्स के खिलाफ ईडी की छापेमारी

Ad

नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी और धनशोधन से जुड़े मामले की जांच को तेज कर दिया है। इसी क्रम में एजेंसी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक प्रमुख डेवलपर के खिलाफ छापेमारी की है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई निवेशकों के हितों की रक्षा और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में रियल एस्टेट कंपनी रहेजा डेवलपर्स के परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की।अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में करीब सात परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : उप्र : किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने कहा कि कंपनी की परियोजना रहेजा रेवांता में घर खरीदारों से कथित धोखाधड़ी करने और फ्लैट नहीं दिए जाने के मामले में यह छापेमारी की जा रही है। एजेंसी ने इस जांच के तहत जून 2025 में भी कंपनी के परिसरों पर छापा मारा था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button