नुमाइश मैदान में भागवत कथा के संबंध में की गई चर्चा

Ad

हैदराबाद, गोवत्स फाउंडेशन एवं श्री गोवत्स फाउंडेशन के तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास में 28 मई से 3 जून तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नामपल्ली स्थित नुमाइश मैदान में किया जाएगा।

भागवत कथा के संबंध में प्रदर्शनी समिति एवं टेंट हाउस के मालिक जिलानी के साथ आयोजकों के साथ बैठक हुई। अवसर पर अन्य तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। गोवत्स राधाकृष्णजी महाराज व्यासपीठ से भागवत कथा सुनाएंगे। गोवत्स फाउंडेशन द्वारा गो ग्रास संकलन के लिए धनराशि जुटाने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि 50 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में भागवत कथा का पंडाल होगा।

कथा के दौरान 31 मई को सुबह 8.30 बजे से 14 वर्ष व इससे अधिक आयु के युवक-युवतियों के लिए कैसे अपना जीवन सुन्दर, सार्थक और सफल बनाएँ विषय पर प्रश्नोंत्तरी का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए युवक-युवतियों को पंजीकरण करवाना होगा। गोवत्स फाउंडेशन द्वारा रविवार, 26 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे श्री समर्थ कामधेनु गौशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

यह भी पढ़ें… अजीत पार्श्व युवा संगठन : नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ व जिम्मेदारी

वेदलक्षणा गोसेवा महाभियान से विश्व स्तर पर जुड़ाव

गोवंश के संरक्षण के लिए गोवत्स फाउंडेशन द्वारा सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है। श्री गोधाम महातीर्थ, पथमेड़ा द्वारा प्रायोजित वेदलक्षणा गोवंश संरक्षण, संवर्धन, संपोषण, पंचगव्य परिष्करण, विनियोग एवं गो महिमा के पुनर्प्रतिष्ठापन व रचनात्मक गो सेवा महाभियान पूरे विश्व को जोड़ रहा है। वर्तमान में राजस्थान, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं उत्तराखंड में प्रत्यक्ष गोसेवा प्रकल्पों में 1,65,000 से अधिक निराश्रित, दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर रूप से बीमार, विकलांग, वृद्ध एवं नर गोवंश की सेवा पूजा भाव से की जा रही है।

पिछले 33 वर्षों से पथमेड़ा गौशाला ने 26,000 करोड़ से अधिक धनराशि गौसेवा पर खर्च की गई। गोऋषि पथमेड़ा महाराज, श्री दत्त शरणानंदजी द्वारा वर्ष 2013 में स्थापित गोवत्स फाउंडेशन का उद्देश्य लोगों को गोसेवा के प्रति जागृत करना है। भागवत कथा के माध्यम से अर्जित धनराशि गोवत्स फाउंडेशन एवं पथमेड़ा गौशाला में गोवंश की सेवा पर खर्च किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button