साइबराबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ दर्ज किए 91 मामले, 209 गिरफ्तार
हैदराबाद, साइबराबाद पुलिस की प्रवर्तन टीमों व कानून एवं अपराध पुलिस ने 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ 91 मामले दर्ज करते हुए 209 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साइबराबाद की एसओटी के डीसीपी पी. शोभन कुमार ने बताया कि मुख्य उपलब्धियां कुल 91 एनडीपीएस मामलों में 209 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान आरोपियों के पास से 2.29 करोड़ से अधिक की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई। डीसीपी ने बताया कि इस दौरान गांजा के 62 मामलों में 333.159 किलो गांजा जब्त करते हुए 126 गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उसी तरह गांजा चॉकलेट के 1 मामले में 33 किलो गांजा जब्त किया गया। गांजा पौधे के 3 मामलों में 4 पौधों को नष्ट करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उसी तरह एमडीपीएम के 9 मालमो में 105.144 ग्राम सामग्री जब्त करते हुए 28 लोग गिरफ्तार किए गए। एलएसडी पेपर के 1 मामले में 33 पेपर, हशीश ऑयल के 8 मामलों में 4.311 लीटर ऑयल के साथ 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा हेरोइन/मॉर्फीन के 3 मामलों में 32.79 ग्राम नशीली सामग्री के साथ 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े : नकली चाँदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
अफीम मिश्रित पाउडर के दो मामलों में 3512 ग्राम पाउडर के साथ 5 आरोपियों तथा ओजी कुश के साथ 6 आरोपियों को धरा गया। उन्होंने बताया कि ड्रग्स तस्करी और इसके उपयोग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ड्रग्स के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





