9 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के दौरे पर आएंगे

Ad

हैदराबाद, देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार आगामी 9 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के दौरे पर आएंगे और विभिन्न विकास कार्यों को प्रारंभ करने के साथ-साथ आधारशिलाएँ रखेंगे। भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. एन. गौतम राव ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान – 2026 के अंतर्गत विभिन्न जिलों में दिए जाने वाले प्रशिक्षण की तैयारियों पर बैठक हुई।

1 मई से जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे

बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता ए. महेश्वर रेड्डी, सांसद धर्मपुरी अरविंद, विधान परिषद सदस्य अंजीरेड्डी, विधायक पैडी राकेश रेड्डी, विधायक पालवाय हरीश बाबू, तमिलनाडु व कर्नाटक राज्य सह प्रभारी पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी, प्रदेश भाजपा संस्थागत महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी तथा विभिन्न जिलों के पार्टी अध्यक्ष, प्रभारी, मुख्य नेता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि 1 मई से जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे जिसके लिए हर जिले में प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 5 मई तक सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में यूनिट स्तर तक शेष सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, जीएचएमसी चुनाव के मद्देनजर सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में भाजपा की जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें 9 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेकर संबोधित करेंगे। (भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button