हैदराबाद : साइबर अपराध के मामलों में 5 अरेस्ट

Ad

हैदराबाद, मल्काजगिरी की साइबर अपराध पुलिस ने 19 से 25 अप्रैल के दौरान 5 साइबर अपराध के मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके साथ ही अदालती आदेश के चलते पीड़ितों में साइबर अपराध के मामलों से संबंधित 21,60,112 रुपये लौटाए। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के तीन मामलों में तीन आरोपियों और डिजिटल अरेस्ट व लोन फ्रॉड के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढे़: तेलंगाना साइबर अपराध पुलिस ने वृद्ध को डिजिटल अरेस्ट से बचाया

विज्ञप्ति में बताया गया है कि 51.10 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट फ्रॉड में पश्चिम गोदावरी निवासी कडली वेंकट कृष्णा और 1.44 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट फ्रॉड में तिरुपति निवासी पामुला वेंकटेश और 4.43 लाख रुपये के एक और इनवेस्टमेंट फ्रॉड में चारमीनार निवासी मो. यूनुस को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 64 लाख रुपये के डिजिटल फ्रॉड मामले में सिकंदराबाद निवासी समना बोयना रमेश और 5.11 लाख रुपये के लोन फ्रॉड के मामले में नलगोंडा निवासी कलाकोंडा महेश को गिरफ्तार किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button