स्व और पर कल्याण में रत है महाश्रमणजी : मुनि दीप कुमारजी

Ad

हैदराबाद, रामकोट स्थित जैन सेवा संघ के विशाल हॉल में आचार्य महाश्रमणजी के 65वें जन्मदिवस और 17वें पदाभिषेक दिवस महाश्रमणोत्सव के रूप में मुनि दीपकुमारजी आदि ठाणा-2 के सान्निध्य में तेरापंथी सभा, सिंकदराबाद द्वारा आयोजित किया गया।

मुनि दीपकुमारजी ने कहा कि आचार्य महाश्रमणजी स्व और पर कल्याण में रत है। स्वयं की आत्मा के कल्याण की उत्कृष्ट साधना कर रहे हैं, तो दूसरों को भी आत्म कल्याण की दिशा में जीने का भारी प्रयत्न करा रहे हैं। आचार्यश्री जहाँ धर्मसंध के शासक हैं, तो साधक भी हैं। प्रतिकूल स्थितियों में भी शासना करते हुए साधना की ऊँचाई पर स्थित हैं। वह कीर्तिमान पुरुष हैं। यात्राओं के अद्भुत कीर्तिमान बनाए हैं।

आचार्यश्री आगम संगायक हैं। आगम वाणी के साथ प्रवचन कराते हैं, आगमों का संपादन कराते हैं, साधु-साध्वियों को आगम स्वाध्याय की प्रेरणा देते हैं। मुनिश्री ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे धर्मगुरु हमें प्राप्त हुए। मुनि काव्यकुमारजी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि आचार्यश्री अनंत शक्ति के अक्षय स्रोत हैं। वह संघ के पावर हाउस हैं एवं पूरे संघ को पावर सप्लाई करते हैं। आचार्य प्रवर का जीवन अनेक विलक्षण विशेषताओं का पुंज है।

यह भी पढ़ें… पैलीएटिव केयर की अग्रदूत डॉ. गायत्री पालाट को युद्धवीर पुरस्कार

पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त कर दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में मंगलाचरण हैदराबाद कन्या मंडल की कन्याओं ने किया। तेरापंथी सभा, सिंकदाबाद के अध्यक्ष सुशील संचेती, ते.यु.प. अध्यक्ष राहुल गोलेच्छा, ते.म.म. मंत्री निशा सेठिया, टी.पी.एफ. मंत्री अणुव्रत सुराणा, श्री जैन सेवा सेवा संघ के कोषाध्यक्ष सुरेश सुराणा, महासभा के लक्ष्मीपत बैद, लक्ष्मीपत डूंगरवाल व अन्य ने विचारों की अभिव्यक्ति दी। तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई। शांता बैद, निर्मला बैद और हर्षलता दूधोड़िया ने गीतिका प्रस्तुत की।

ते.म.म. और ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गयी। किशोर मंडल के किशोर ने गीतिका द्वारा अभिवंदना की। आभार ज्ञापन सभा मंत्री हेमंत संचेती द्वारा किया गया। सभा द्वारा श्री जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल बैंगाणी, हुकमीचंद कोटेचा, कनकमल बैद, दीपक सांखला ने व्यवस्थाओं को संपादित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button