एमएलएम फ्रॉड के मामले में हरियाणा का आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ फ्रीज

Ad

हैदराबाद, नगर की मीरचौक पुलिस ने मल्टीलेवल मार्केटिंग (एमएलएम) धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा, गुरुग्राम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

यहाँ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चारमीनार जोन के पुलिस उपायुक्त किरण खरे ने बताया कि निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में हरीश कुमार सिंगला (61) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मर्सिडीज बेंज कार जब्त की गयी, वहीं उसके और कंपनी के विभिन्न खातों में जमा 3 करोड़ की राशि को भी फ्रीज कर दिया गया।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी पेशे से फॉरएवर लिविंग इम्पोर्ट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में कंट्री सेल्स मैनेजर के रूप में कार्यरत था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर देशभर में करीब 600 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। उसने आकर्षक स्कीमों के जरिए लोगों को जोड़कर भारी कमीशन का लालच दिया और करीब एक लाख लोगों को ठगा। आरोपी ने कंपनी के उत्पाद बेचने और नए सदस्यों को जोड़ने के नाम पर लोगों को झांसे में लिया। ठगी के शिकार लोग हैदराबाद, भूपालापल्ली, वरंगल, जनगांव सहित कई इलाकों से हैं।

यह भी पढ़ें… एयर होस्टेस के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

इससे पहले मीरचौक पुलिस ने मामले में तीन स्थानीय एजेंट मोहम्मद अकरम, मोहम्मद नोमान रजा और मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी अचीवर्स क्लब नामक कंपनी के जरिए करमनघाट इलाके में ऑफिस चलाते थे। वहाँ पर 60 कर्मचारियों का एक कॉल सेंटर भी संचालित किया जा रहा था, जहाँ टेली-कॉलर्स को लोगों की सूची देकर उन्हें फंसाने के निर्देश दिए जाते थे। इस मामले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और जाँच जारी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button