ओरल कैंसर जागरूकता मैराथन को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Ad

हैदराबाद, आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कहा कि राज्य सरकार नशीले पदार्थों के सेवन और उनकी अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह ऐसी बुरी आदतों से दूर रहकर उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की ओर आगे बढ़ें।

रायदुर्गम स्थित सत्त्व नॉलेज पार्क में ग्लोबल ओरल कैंसर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित ओरल कैंसर जागरूकता मैराथन में मंत्री ने 10के दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी को आगे आना चाहिए और युवाओं को योग एवं नियमित व्यायाम जैसी अच्छी आदतें अपनानी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने मुख्य अतिथि के रूप में 5के दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बुरी आदतों के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है और समाज में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गुटखा जैसे हानिकारक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू हुए थे। इनके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

साइबराबाद पुलिस आयुक्त रमेश ने एक दौड़ को झंडी दिखाई। पूर्व बीसी आयोग अध्यक्ष डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव ने 2के दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों लोग ओरल कैंसर के कारण जान गंवाते हैं। उन्होंने लोगों से नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें… पैलीएटिव केयर की अग्रदूत डॉ. गायत्री पालाट को युद्धवीर पुरस्कार

ग्लोबल ओरल कैंसर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. के. दिलीप कुमार ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य ओरल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में बीमारी की पहचान होने पर उपचार संभव है, इसलिए नियमित स्वास्थ्य जाँच कराना जरूरी है। अवसर पर डॉ. नागा दीपिका, डॉ. सौम्या, डॉ. विनुथना, डॉ. चंद्रकांत व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button