तेलंगाना में खुश हैं किसान : आदि श्रीनिवास
हैदराबाद, सरकार के सचेतक आदि श्रीनिवास ने कहा कि राज्य में किसान खुश हैं, यह देखकर बीआरएस नेता सहन नहीं कर पा रहे हैं। बीआरएस कह रही है कि जल्द ही वरंगल में किसान सभा आयोजित करेगी। क्यों वरंगल सभा का आयोजन कर रहे हैं, बीआरएस नेता इसका जवाब दें। किसानों के साथ रेवंत रेड्डी सरकार ने क्या अन्याय किया है, बीआरएस नेताओं को यह बताना चाहिए।
श्रीनिवास ने कांविद कार्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वास्तव में किसानों के हितों को सबसे अधिक प्राथमिकता कांग्रेस पार्टी ने ही दी। सरकार किसानों का उगाया अनाज समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। दो दिन के भीतर किसानों के खातों में पैसे जमा कर रहे हैं। क्या केसीआर को यह सब दिखायी नहीं दे रहा है? उन्होंने कहा कि रैतु भरोसा योजना के तहत चालू सीजन में अब तक 5,653 करोड़ किसानों के खातों में जमा किए गए।
यह भी पढ़ें… उच्च न्यायालय : फार्म हाउस ड्रग्स मामले में रोहित रेड्डी की जमानत मंजूर
कविता और केसीआर के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद
शेष राशि जल्द दी जाएंगी। कृषि के लिए मुफ्त बिजली योजना को प्रजा सरकार ने जारी रखा है। मुफ्त बिजली के लिए हर साल 10 हजार करोड़ सब्सिडी के रूप में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केसीआर की बेटी कविता खुद पिता की आलोचना कर रही है। कविता के बयानों पर जवाब न देने वाले केसीआर कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करना बीआरएस नेताओं की आदत है। उन्होंने कहा कि बीआरएस क्यों हार गई, इसका पोस्टमॉर्टम नहीं कर रही।
उस पार्टी के नेता अब भी अहंकार भरे रवैये के साथ जनता को ही दोष दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में नई पार्टी के लिए कोई जगह नहीं है। घर के झगड़ों की वजह से ही कविता ने पार्टी बनाई। जनता नई पार्टी पर विश्वास नहीं करेगी। कल्याणकारी योजनाओं से लाभ पाने वाले सभी लोग चाह रहे हैं कि फिर से रेवंत रेड्डी ही सत्ता में आये। बीआरएस नेता चाहे कितना भी नाटक कर लें, सत्ता में आना उनके लिए असंभव है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



