आईसीएसई दसवीं की परीक्षा में कल्पा स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत

हैदराबाद, शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की आईसीएसई दसवीं की परीक्षा में कल्पा स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईसीएसई दसवीं की परीक्षा में स्कूल के 58 छात्रों ने भाग लिया और सभी उत्तीर्ण रहे। 19 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 16 छात्र 80 प्रतिशत से अधिक तथा 10 छात्र 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहे। इस वर्ष चिन्मयी चोडावरापु ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें… फिनलैंड की तर्ज पर तेलंगाना करेगा व्यावसायिक शिक्षा का कायाकल्प

इसके अलावा सान्या चंद्रशेखरा ने 96.6 प्रतिशत तथा पी. हरीश राव ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा धृति नहटी ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button