किसानों से धान खरीदे सरकार, वरना आंदोलन : रामचंदर राव

हैदराबाद , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि राज्य में किसानों की हालत दयनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से किसानों के उगाए धान का हर बीज खरीदने की माँग की।

भाजपा किसान मोर्चा नेताओं के साथ रामचंदर राव ने भुवनगिरी मंडल के हनमापुर का दौरा कर किसानों की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि धान खरीद को लेकर सरकार की लापरवाही के चलते धान खरीद व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कुछ राइस मिल्लर, दलाल व कुछ अधिकारी मिलीभगत कर किसानों के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से गलत कर रहे राइस मिल्लरों पर आपराधिक मामले दर्ज करने की माँग की।

यह भी पढ़ें… श्रमिकों को उचित सम्मान : रेवंत रेड्डी

रामचंदर राव ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी व कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव से तुरंत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) उपलब्ध कराकर किसानों से धान खरीदने की माँग की, वरना व्यापक आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वरंगल डिक्लेरेशन में किसानों से अनेक वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने वादे भुला दिए। अब किसानों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि खरीद का इंतजार कर रहे किसानों के धान अंकुरित होने लगे हैं, जिससे उन्हें घाटा होगा। उन्होंने सरकार से अंकुरित धान भी खरीदने की माँग की। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार हर प्रकार से सहयोग कर रही है, तो राज्य सरकार को क्या बाधा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button