आरटीसी में अनुशासनहीनता कोबर्दाश्त नहीं किया जाएगा : नागिरेड्डी

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क के परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) प्रबंध निदेशक वाई. नागिरेड्डी ने संगारेड्डी जिला रायकोट मंडल केंद्र में टीजीएसआरटीसी चेकिंग इंस्पैक्टर पर बस कंडक्टर देवसोत वसंत द्वारा हमला किए जाने को गंभीरता से लेते हुए कठोर विभागीय कार्रवाई के साथ ही क्रिमिनल केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

नागिरेड्डी ने कहा कि कर्तव्यनिर्वहन कर रहे अधिकारी पर हमला किये जाने को कतई सही नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री व कंडक्टर द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के केस से बचने के लिए कंडक्टर ने चेकिंग इंस्पैक्टर पर हमला करने, यात्रियों को न केवल उकसाया, बल्कि स्वयं आवेश में आकर अधिकारी को चप्पल से पीटा, जिससे अधिकारी को चोट लगी है, इसे हरगिज माफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निगम कंडक्टर की इस हरकत की कड़ी निंदा करता है।

नागिरेड्डी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे आरटीसी हेडक्वार्टर एनफोर्समेंट स्क्वैड प्रभारी टीटीआई एड्डादोड्डी येसय्या व टीटीआई वी. प्रकाश मिलकर जहीराबाद-नारायणखेड़ मार्ग पर जाँच कर रहे थे, तभी झरासंगम मंडल के कप्पड़ ग्राम के समीप बस की चेकिंग की गई, तब जाँच में पाया गया कि कंडक्टर ने यात्री से 20 रुपये लिए, लेकिन यात्री को टिकट नहीं दिया और रंगे हाथों धरे गए।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिया सोलर स्टोव के उपयोग बढ़ाने का निर्देश

चार्ज मेमो व रिकॉर्ड बुक छीनने का आरोप

नागिरेड्डी ने बताया कि नियमानुसार जाँच अधिकारी ने कंडक्टर को चार्ज मेमो दिया, तो कंडक्टर वसंत आग बबूला हो उठे, बल्कि यात्रियों को अधिकारियों को पीटने के लिए उकसाने लगे और अधिकारियों के हाथों से संबंधित चार्ज मेमो व एमटीडी 353 बुक तक छीन ली। उन्होंने बताया कि कंडक्टर के हमले में येसय्या के हाथ की उंगली पर घाव हो गया, वहीं वी. प्रकाश के माथे पर चोट लग गई। उन्होंने बताया कि रायकोड पुलिस में शिकायत करने पर हमला करने वाले कंडक्टर व यात्रियों पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की पुलिस गहन जाँच कर रही है।

नागिरेड्डी ने स्पष्ट किया कि आरटीसी में अनुशासनहीनता को कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरटीसी कर्मचारीयों को निगम में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखकर अपना कर्तव्यनिर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंडक्टर द्वारा हमला किए जाने को गलत ठहराया और हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकारी अधिकारी के कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने व अपनी गलती पर पर्दा डालते हुए अधिकारी पर हमला करने के अलावा यात्रियों को उकसाने वाले कंडक्टर देवसोत वसंत पर विभागीय कठिन कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button