गुरु गौतम-कुमुद सम्मेद शिखरजी यात्रा संघ 24 सितंबर से

हैदराबाद, गुरु गौतम-कुमुद सम्मेद शिखरजी यात्रा संघ का आयोजन आगामी 24 सितंबर से 5 अक्तूबर तक किया जाएगा। यहाँ अशोक नाहर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरु गौतम-कुमुद सम्मेद शिखरजी यात्रा संघ हवाई जहाज से 24 सितंबर को हैदराबाद से लखनऊ एयरपोर्ट पहुँचेगा।
उसके बाद 48 कल्याणक दर्शन (उत्तर प्रदेश एवं बिहार) में अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, कौशाम्बी, रत्नापुरी, कुंडलपुर, पावापुरी, लखवाड़, ऋजुबालिका, गुनियाजी, राजगीर, शिखरजी के दर्शन आदि कर 5 अक्तूबर को रांची से हैदराबाद एयरपोर्ट आकर संपन्न होगा।
संघ में विशेष सुविधाएं होंगी, जिसमें सभी जगहों पर भोजन बनाने वाले महाराज साथ में रहेंगे। लखनऊ एयरपोर्ट एवं रांची एयरपोर्ट से 2-2 एसी बसों से प्रस्थान करेंगे। यात्रा में सभी जगह जैन भोजन ही रहेगा। देव दर्शन यात्रा संघ में सम्मिलित होने के इच्छुक जन अशोक नाहर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



