तालाबों के पुनरुद्धार पर सरकार का विशेष ध्यान : उत्तम

हैदराबाद, सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि चालू गर्मी में तालाबों में से गाद निकासी को सरकार ने अत्यंत प्राथमिकता वाला कार्य माना है।

सरकार ने राज्यभर में तालाबों के पुनरुद्धार पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी क्रम में तालाबों के पुनरुद्धार के लिए समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने तालाबों के पुनरुद्धार के लिए तालाबों के अनुसार तत्काल समितियों का गठन करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने आज सिंचाई अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान निर्देश दिए कि किसानों, स्थानीय अधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर समितियां बनाई जाएँ। उन्होंने सभी तालाबों में गाद हटाने के काम बिना देरी करते हुए तुरंत शुरू करने के आदेश दिए। साथ ही जोड़ा कि तालाबों की स्थिति और विकास पर किसान आयोग द्वारा दिए गए प्रस्तावों को वे मुख्यमंत्री के ध्यान में लाएंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button