भीषण आग से 12 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

निजामाबाद, निजामाबाद जिले के कामारेड्डी स्थित पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में तड़के भीषण आग लगने से करीब 12 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी संपत्ति नुकसान हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तड़के करीब 3 बजे अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में कॉलेज छात्रा ने किया आत्मदाह
बताया गया कि इस आगजनी में करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, नुकसान का सटीक आंकड़ा जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



