हैदराबाद में तूफानी हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना

हैदराबाद, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों में राज्य के कुछ जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएँ चलने के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोत्तागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, वरंगल, हनुमाकोंडा, जनगांव, सिद्दीपेट, यादाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेड़चल मल्काजगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेदक, नागरकर्नूल आदि जिलों में तूफानी हवाओं व बिजली के साथ बारिश हो सकती है। इसी प्रकार, आगामी मंगलवार को जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, वरंगल, हनुमाकोंडा जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कोमुरमभीम आसिफाबाद, मंचिरियाल, जग्तियाल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, भद्राद्री कोत्तागुड़ेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, जनगांव, सिद्दीपेट, यादाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेड़चल मल्काजगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेदक, कामारेड्डी, महबूबनगर, नागरकर्नूल, वनपर्ती, नारायणपेट, जोगुलाम्बा गद्वाल आदि जिलों में तूफानी हवाओं व बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, बुधवार को पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, महबूबाबाद, वरंगल व हनुमाकोंडा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आदिलाबाद, कोमुरमभीम आसिफाबाद, मंचिरियाल, निर्मल, निजामाबाद, जग्तियाल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, भद्राद्री कोत्तागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, जनगांव, सिद्दीपेट, यादाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेड़चल-मल्काजगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेदक, कामारेड्डी, महबूबनगर, नागरकर्नूल, वनपर्ती, नारायणपेट, जोगुलाम्बा गद्वाल आदि जिलों में तूफानी हवाओं व बिजली के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी गुरुवार से लेकर शनिवार तक भी राज्य के कुछ क्षेत्रों में तूफानी हवाओं व बिजली के साथ बारिश की संभावना है। इस बीच, जिलों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सूर्यापेट, सिद्दीपेट, मंचिरियाल और अविभाजित वरंगल व नलगोंडा जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। कई क्षेत्रों में तूफानी हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button