प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियों की सीएस ने की समीक्षा
हैदराबाद, राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने अधिकारियों को रविवार, 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दिए।
रामकृष्ण राव ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के दौरे के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक आदेश दिये। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कई विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा उसी दिन एक सार्वजनिक सभा में भाग लेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ब्लू बुक के मुताबिक आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात और बंदोबस्त की तैयारियाँ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेगमपेट हवाई अड्डा, हेलीपैडों के साथ सभी स्थलों पर पर्याप्त अग्निशमन वाहन तैनात करने, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें… उत्तम कुमार रेड्डी ने दिए धान खरीदी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
प्रधानमंत्री के काफिले के मार्गों का निरीक्षण करने, जहाँ भी मरम्मत की आवश्यकता हो उसे युद्धस्तर पर पूरा करने और प्रधानमंत्री के दौरे वाले सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



