तुलजापुर जाने वाले दो श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत, 3 गंभीर

हैदराबाद, संगारेड्डी ज़िले में आज तड़के एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेवेल्ला में रहने वाले एम. रोहित (16) और के. महेश गौड़ (26) अपने दोस्तों एम. साई, एन. कार्तिक और के. नरसिम्हुलु के साथ तुलजापुर भवानी मंदिर गए थे। वे आज अलस सुबह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ज़हीराबाद के पास एनएच-65 बाईपास रोड पर तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। घटना में रोहित व महेश की म़ैके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें प्राणहिता-चेवेल्ला को मिले राष्ट्रीय दर्जा : भट्टी विक्रमार्का

घटना के बाद घायलों को तुरंत ज़हीराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ दो की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ज़हीराबाद के एरिया अस्पताल भेजकर आगे की जाँच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button