हैदराबाद में महिला समूहों को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण

हैदराबाद, राज्य सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए खुशखबरी दी है। पंचायती राज, ग्रामीण विकास, महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री सीतक्का ने घोषणा की कि अब तक महिला समूहों को दिए जा रहे 5 लाख रुपये के ब्याज मुक्त ऋण की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जा रहा है।

महिला समूहों द्वारा लिए जाने वाले 10 लाख रुपये तक के बैंक ऋणों पर लगने वाले ब्याज का पूरा बोझ सरकार ही वहन करेगी। इसके लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान 2,500 करोड़ खर्च किये जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं पर आर्थिक भार कम करना ही सरकार का लक्ष्य है।

ब्याज के लिए चालू वर्ष 2500 करोड़ खर्च करेंगे : सीतक्का

आज प्रजाभवन में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूहों की वार्षिक ऋण योजना 2026-27 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। वार्षिक बैंक ऋण योजना जारी करने के बाद मंत्री ने कहा कि इस वर्ष महिला समूहों को 26,621करोड़ की ऋण सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्त 2025-26 में महिला समूहों को 25,228 करोड़ के बैंक ऋण प्रदान किए गए थे।

पिछले दो वर्षों में 40 हजार करोड़ के बैंक लिकेज ऋण देने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लक्ष्य से भी अधिक यानी 60 हजार करोड़ के ऋण दिए गए। उन्होंने दोहराया कि एक करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनाने के संकल्प के साथ सरकार आगे बढ़ रही हैं। सभी क्षेत्रों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। फसल खरीद केंद्रों में 40 प्रतिशत केंद्र महिला समूहों को ही सौंपे गए हैं।

ह भी पढ़ेफिल्म डकैत में सरस्वती के असरदार किरदार में मृणाल ठाकुर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button