पीएम मोदी के नगरागमन के उपलक्ष्य में सेवा कार्यक्रम

हैदराबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार, 10 मई को नगरागमन एवं राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि एवं राष्ट्र शांति हेतु भाजपा तेलंगाना संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

भाजपा तेलंगाना अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया संयोजक चौहान मुकेश जैन ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अ़फज़लगंज में अरदास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा तथा राष्ट्र की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात उस्मानिया जनरल अस्पताल में लंगर सेवा आयोजित की गई। इसी क्रम में श्री शांतिनाथ जैन मंदिर एवं श्री कुशल दादावाड़ी जैन मंदिर, कारवान में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें… वरंगल मारवाड़ी समाज चुनाव, नई कार्यकारिणी घोषित

अवसर पर भाजपा तेलंगाना अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरदार जगमोहन सिंह, महामंत्री रजनीश जैन, उपाध्यक्ष प्रदीप सुराणा, समी खान, जसपाल सिंह, सतपाल सिंह, अवाइस मिर्ज़ा, चन्दना जैन, सरवर खान, सोनू सिंह, सुमित सिंह, मोहमद गजनी, आनंद बोहरा ठाकरे, प्रवीण जैन, नीरज सुराणा, सविता रायसोनी, हर्षवर्धन, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह, रीदा कुडोस एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button