अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने किया संगठन यात्रा का आयोजन
हैदराबाद, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ भवन, डी.वी. कॉलोनी में संगठन यात्रा का आयोजन किया गया।
सह मंत्री मीनाक्षी सुराणा ने बताया कि कार्यक्रम में अभातेममं से आंध्र प्रदेश-तेलंगाना प्रभारी संतोष बैद मुथा व कार्य समिति सदस्य शिल्पा सुराणा ने भाग लिया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में यह कार्यक्रम तेममं हैदराबाद की अध्यक्ष नमिता सिंघी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया। साध्वी विश्रुतविभाजी के संदेश का वाचन शिल्पा सुराणा ने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा के संदेश का वाचन हैदराबाद महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष कविता आच्छा ने किया। मंडल की सदस्याओं ने प्रेरणा गीत व स्वागत गीतिका का संगान किया, जिसकी रचना सरला पी. भूतोड़िया ने की।
2025-27 यात्रा से मंडल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद
अध्यक्ष नमिता ने अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए जारी गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-27 कार्यकाल की शाखा सार संभाल यात्रा मंडल के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाली साबित होगी। मंत्री निशा सेठिया ने कार्यकाल की रिपोर्ट का वाचन किया। हुबली, कर्नाटक की अभातेममं सदस्य संतोष ने केन्द्र द्वारा संचालित समृद्ध राष्ट्र योजना, सक्षम नारी विकसित समाज योजना, आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना, आदर्श परिवार योजना की विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही शाखा मंडलों के लिए करणीय-अकरणीय कार्यों व अभातेममं के संविधान की जानकारियों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने तेरापंथ दर्शन व तत्व ज्ञान परीक्षाओं तथा जूम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी से भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही मंडल की गतिविधियों, रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। कन्या मंडल अधिवेशन की जानकारी देते हुए उन्होंने ज्यादा से ज़्यादा कन्याओं से इसमें भाग लेने की अपील की। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से तेरापंथ महिला मंडल, हैदराबाद को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें… वरंगल मारवाड़ी समाज चुनाव, नई कार्यकारिणी घोषित
कन्या मंडल के कार्यों की रिपोर्ट कन्या प्रभारी रुबी दुग्गड़ ने प्रस्तुत की। आभार ज्ञापन मंडल की सहमंत्री मीनाक्षी सुराणा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अंजू बैद ने किया। कन्या संयोजिका सुरभि बोथरा, पूर्वी सेठिया व अन्य अवसर पर उपस्थित थीं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



