एसआईआर में वोटरों के नाम काटने की कोशिश : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने चेतावनी दी कि एसआईआर की आड़ में मतदाताओं के नाम सूची में से हटाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर राज्य में इस तरह की वोट हटाने की रणनीतियों को रोकने की अपील की। उन्होंने आज हज हाउस में हज यात्रियों को ले जाने वाली बसों को रवाना किया और इस मौके पर ऐलान किया कि इस वर्ष हज यात्रियों पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ राज्य सरकार ही वहन करेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है और परिणामस्वरूप हवाई यात्रा किराए भी बढ़ गए हैं।

हज यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त लागत वहन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने पिछले वर्ष सऊदी अरब में हुए भयावह बस हादसे को याद किया, जिसमें 44 हज यात्रियों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देकर शोक संतप्त परिवारों की सहायता की थी।

यह भी पढ़ें… सरकार का लक्ष्य हर गरीब परिवार को घर : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी

विदेश शिक्षा हेतु छात्रवृत्तियां दी जा रहीं

इस मौके पर उन्होंने प्रजा सरकार द्वारा शुरू की गई अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को रोजगार के अवसरों और कल्याणकारी योजनाओं दोनों में उनका उचित हिस्सा मिल रहा है। विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए अल्पसंख्यकों को छात्रवृत्तियां भी प्रदान की गईं। उन्होंने वायु प्रदूषण कम करने की सरकार की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि हैदराबाद में कई गरीब अल्पसंख्यक ऑटो-रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करते है।

सरकार ने आउटर रिंग रोड के भीतर चलने वाले सभी ऑटो-रिक्शाओं को मुफ्त में रेट्रोफिटिंग सेवाएं प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिससे उन्हें इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा (ईवी) में परिवर्तित किया जाएगा। इस पहल से ऑटो चालकों की लागत में उल्लेखनीय बचत होगी। उन्होंने बताया कि व्हाइट-कॉलर नौकरियों की तुलना में ब्लू-कॉलर नौकरियों की अधिक मांग है। अमेरिका की तुलना में जर्मनी और जापान जैसे देशों में रोजगार के अवसर अधिक उपलब्ध हैं। सरकार पहले से ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने और प्रतिस्पर्धी दुनिया में मुकाबला करने के लिए आईटीआई को एटीसी (एडवांस्ड ट्रेनिंग सेंटर्स) में उन्नत कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button