केसीआर के पास समय क्यों नहीं : आदि श्रीनिवास

हैदराबाद, सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी सचेतक आदि श्रीनिवास ने भारत राष्ट्र समिति (भारास) प्रमुख व मुख्य विपक्षी नेता के. चंद्रशेखर राव के विधानसभा नहीं आने को लेकर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि सरकार से वेतन लेने वाले केसीआर का जनसमस्याओं पर सदन में बोलने के बजाए फार्म हाउस में गहरी नींद लेना कहाँ तक सही है।

विधानसभा परिसर स्थित मीडिया प्वाइंट पर संबोधित करते हुए कांग्रेस सचेतक आदि श्रीनिवास ने कहा कि बीआरएस की सभाओं में उपस्थित होने के लिए केसीआर के पास समय है लेकिन विधानसभा आकर जनसमस्याओं पर बोलने का समय क्यों नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश होने संबंधी केटीआर के लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दरअसल सत्ता खोने के बाद चकरा गए केसीआर के परिवार के चार सदस्यों में ही कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है।

केटीआर और केसीआर पर कांग्रेस नेताओं की कड़ी आलोचना

जनता तो खुश है और अगली बार भी इंदिरम्मा राज्यम ही चाह रही है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ कांग्रेस की कार्यशैली कैसी है यह स्थानीय निकाय चुनाव में पता चल जाएगी, केटीआर चिंता न करें। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ड्रग्स व गांजा के खिलाफ संख्त हैं और इन नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केटीआर के साले राज पाकाला के घर में ड्रग्स की पार्टी हुई है या नहीं, सच बताएं।

उन्होंने कहा कि हम केटीआर की तरह ड्रग्स पार्टियों व मुर्गों की लडाई कराकर कमाई करने में व्यस्त नहीं हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि यदि केटीआर ने ड्रग्स नहीं लिया है तो टेस्ट कराने के लिए क्यों नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस सचेतक आलूरी लक्ष्मण ने भी केसीआर के विधानसभा नहीं आने को लेकर आलोचना की और कहा कि दरअसल केसीआर विपक्षी नेता की जिम्मेदारी भूल रहे हैं।

यह भी पढ़ें… माइनॉरिटी डिक्लेरेशन पर अमल करे सरकार : केटीआर

क्या बीसी आरक्षण मुद्दे पर विधानसभा आकर सुझाव देने का समय उनके पास नहीं है। एक जिम्मेदार विपक्षी नेता के रूप में वे विधानसभा आएं और सदन में जनता का पक्ष रखें। उन्होंने केटीआर की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व बीआरएस शासन के दौरान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यदि कांग्रेस आंदोलन की घोषणा करती थी तो नेताओं के घरों के पास पुलिस तैनात कर दी जाती थी। अवैध केस दर्ज करके प्रताडित किया जाता था। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे केटीआर वह समय याद करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button