अमेरिका-ईरान युद्ध में व्यापक युद्धविराम की आवश्यकता है : चीन के विदेश मंत्री
बीजिंग, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ हुई बैठक में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस संघर्ष को तत्काल व्यापक युद्धविराम की ओर ले जाना जरूरी है और किसी भी तरह से शत्रुता की दोबारा शुरुआत स्वीकार्य नहीं होगी। बीजिंग में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच संवाद और कूटनीतिक समाधान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से कहा कि युद्ध को लेकर चीन ‘‘अत्यंत चिंतित’’ है और इसमें ‘‘व्यापक युद्धविराम’’ की आवश्यकता है। अमेरिका-ईरान के बीच करीब दो महीने से अधिक समय तक युद्ध जारी रहा था।
यह भी पढ़े : ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को रोका, ईरान समझौते में प्रगति
अमेरिका और इजराइल के साथ 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब ईरान के विदेश मंत्री ने चीन की यात्रा की। इस दौरान चीन के शीर्ष नेता ने बीजिंग में अराघची से मुलाकात की।बैठक के एक वीडियो के अनुसार, वांग ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि एक व्यापक युद्धविराम की तत्काल आवश्यकता है, शत्रुता का फिर से शुरू होना स्वीकार्य नहीं है और संवाद तथा बातचीत के प्रति प्रतिबद्ध रहना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।’’ (एपी)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



